श्रीगंगानगर। शहर में हनुमानगढ़ मार्ग और पदमपुर मार्ग के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है। बदली हुई व्यवस्था बुधवार से प्रभावी हुई है, लेकिन पहले दिन ही हालात बिगड़ गए। लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि केंद्रीय बस अड्डा से कोडा चौक, रविंद्र पथ, बीरबल चौक, गौशाला मार्ग, सुखाड़िया सर्किल, सुखाड़ियानगर मार्ग, मीरा चौक और एसएसबी रोड पर पहले से ही यातायात का अत्याधिक दबाव है।