Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिश्तेदारों से परेशान दंपती ने बच्चों के साथ खाया जहर

झालावाड़

रिश्तेदारों से तंग आकर एक दंपती ने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने से परिवार की हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। इसी दौरान युवक का छोटा भाई वहां पहुंच गया। उसने गंभीर हालत में सभी को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, झालावाड़ के सीमावर्ती कोटा जिले के मोडक थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक पिछले कुछ समय से पड़ोसी रिश्तेदारों से परेशान हैं। वह कभी उनको ताना मारकर तो कभी लड़ाई झगड़ा कर परेशान करते हैं। कुछ दिनों पहले एक रिश्तेदार तुलसीराम ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें की। रविवार सुबह भी रिश्तेदारों ने इनके साथ झगड़ा किया। पड़ोसी रिश्तेदारों की दबंगई से परेशान होकर दंपती ने जान देने की कोशिश की।

जानकारी में सामने आया कि युवक बाजार से चूहे मारने की दवा लाया और दाल चावल में दवा मिला दी। दंपती ने यह दाल-चावल खाया और अपने बेटे व बेटी को भी खिलाया। कुछ देर बाद इनकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। इस दौरान युवक का छोटा भाई उनके घर पहुंचा, तो सभी को गंभीर हालत में देखा। उसने गंभीर हालत में परिवार को इलाज के लिए झालावाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले में मोडक थानाधिकारी अमरनाथ ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन दंपती बयान देने की स्थिति में नहीं थे, ऐसे में पुलिस टीम लौट आई। पीड़ित दंपती द्वारा जैसी शिकायत मिलेगी, उस अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *