Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूनिया बोले- केंद्र को विश्लेषण करने की आवश्यकता, पार्टी को जिताने का धर्म सबका

जयपुर

वल्लभनगर और धरियावद सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार पर पार्टी की अंदरुनी सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अकेले हार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कुछ मामलों में केंद्रीय नेतृत्व से विश्लेषण की बात कहकर विरोधी खेमे पर पलटवार किया है।

पूनिया ने भास्कर से बातचीत में कहा कि एक व्यक्ति पर हार की जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती, पार्टी में सामूहिक फैसले होते हैं। पार्टी को जीत दिलाने का धर्म सभी का होता है। कुछ चीजों पर केंद्र को भी विश्लेषण करके देखना चाहिए। सतीश पूनिया ने हार के कारणों, पार्टी की गुटबाजी, वसुंधरा राजे की गैर मौजूदगी, उम्मीदवारों पर किए प्रयोग से होने वाले नुकसान सहित सियासी मुद्दों पर लंबी बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *