कोटा
कोटा में एक महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। रुपए के लेन-देन को लेकर पड़ोसी बाप-बेटे ने महिला को जमीन पर पटककर हमला कर दिया। महिला को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना शनिवार की है, इसका वीडियो रविवार को सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला नंदू बाई ने पड़ोसी मकसूद (मंजूर) को रुपए उधार दे रखे थे। जब वह मकसूद के घर रुपए मांगने गई तो दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मकसूद और उसके बेटे ने नंदू बाई की जमकर पिटाई कर दी। घटना सुकेत थाना क्षेत्र की है।