Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर बात की, बोलीं- मैं सुरक्षित और ठीक हूं

नई दिल्ली

चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमक बाक से वीडियो काल के जरिए बातचीत की है। इस दौरान पेंग ने कहा कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ठीक हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला टेनिस संघ सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने लगभग 30 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की है। 

पेंग के साथ थॉमस की वीडियो कॉल के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की तरफ से कहा गया “उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं और ठीक हैं। वो बीजिंग में अपने घर में ही रह रही हैं। लेकिन वो चाहती हैं कि इस समय उनके निजी मामले से छेड़छाड़ न की जाए। इसी वजह से वो इस समय परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हालांकि वो टेनिस से जुड़ी रहेंगे, क्योंकि वो इस खेल से पहुत प्यार करती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *