कोलकाता
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज तीसरा और अंतिम मैच रविवार को खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में कीवियों को 73 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने कीवी टीम का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इससे पहले भारत ने जयपर और रांची में खेले गए मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हराया था। जीत के बाद टीम कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए और उन्होंने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
रोहित बोले मैच से पहले योजना बनाई थी योजना
मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है, मेरी हमेशा से यही मानसिकता रही है, एक पार जब आप पिच देख लेते हैं तो आपको पता हो जाता है कि क्या करना है, ओस जल्दी आने से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी, हमने बल्लेबाजी समूह के रूप में कुछ योजना बनाई थी। कप्तान हिटमैन ने आगे कहा, हम यह नहीं कहेंगे कि अच्छा काम किया, मध्यक्रम में सुधार की गुंजाइश है, केएल राहुल आज मैच नहीं खेल रहे थे, लेकिन उनका फॉर्म में बने रहना महत्वपूर्ण है, मध्यक्रम को आज ज्यादा मौका मिला, पूरी सीरीज में स्पिनर्स ने बेहतर गेंदबाजी की, खासकर आर अश्विन और अक्षर पटेल ने।