Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेटीएम ने ‘नवरात्रि गोल्ड’ ऑफर किया लॉन्च

नई दिल्ली

पेटीएम (Paytm) ने LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए ‘नवरात्रि गोल्ड’ ऑफर लॉन्च किया है। 7 और 16 अक्टूबर के बीच हर दिन पेटीएम ऐप से सिलिंडर की बुकिंग कराने पर 5 यूजर्स को 10,001 रुपए का गोल्ड जीतने का मौका मिलेगा। ये ऑफर मौजूदा सिलिंडर की बुकिंग पर भी लागू होगा, जिसके लिए कीमत का भुगतान नहीं किया गया है।

उपभोक्ता पेटीएम ऐप पर ‘बुक गैस सिलिंडर’ फीचर का प्रयोग करते हुए बुक करा सकते हैं। इसके अलावा सभी यूजर्स को हर बुकिंग पर 1000 कैशबैक पॉइंट भी मिलेंगे, जिसे टॉप ब्रांड्स की डील और गिफ्ट वॉउचर्स में रिडीम किया जा सकता है। यह ऑफर तीनों प्रमुख LPG कंपनियों इंडेन, HP गैस और भारत गैस के सिलिंडर बुक कराने पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *