Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़े दामों और कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन

सादुलशहर (सीमा सन्देश)। तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर दो घंटे का सांकेतिक धरना लगाया गया। किसान नेता अनुराग सिंह बराड़ ने कहा कि डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के बढ़ते भावों में आए दिन बढ़ोत्तरी से किसानों एवं आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। संस आॅफ फार्मर टीम के गग्गी गिल पट्टी सदीक, किसान नेता एडवोकेट सुभाष पटीर, एडवोकेट जगतार सिंह ने भी केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री की निंदा की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम हवाई सिंह यादव को दिया गया। इसमें तीनों कृषि बिल वापस लेने एवं डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, किसान नेता करतार सिंह बराड़, चकमहाराजका के पूर्व सरपंच नाहर सिंह, सरपंच यूनियन अध्यक्ष ओम विकास यादव, पूर्व सरपंच करणजीत सिंह, राजदीप सिंह, प्रगट सिंह, अजयपाल मान, कुलदीप सिंह, जगमीत सिंह, आकाशदीप मान, अनमोल सिंह, हरगोविंद सिंह गद्दरखेड़ा, करण सिंह बारहठ, जगजीत सिंह सहित अनेक किसान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *