सीमा सन्देश. श्रीविजयनगर
गत दिनों सरदारगढ़ गांव में गौमांस विक्रय करने के प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठनों द्वारा गुरुवार को स्थानीय एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि गौवंश अनादिकाल से हिन्दू समाज की आस्था का प्रतीक रहा है। गत दिनों श्रीगंगानगर जिले के सरदारगढ ग्राम में कुछ लोगों द्वारा गौमांस विक्रय करने की बात सामने आई। मांग की गई है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर गौवंश की हत्या करने वालों, मांस विक्रेता एवं खरीददारों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। ताकि ऐसी घटनाएं फिर ना हों। ज्ञापन देने वालो में पूर्व पार्षद रामदास सोनी, विहिप के महावीर प्रसाद लखोटिया, डॉ. प्रताप सिंह, दिनेश सोनी, नरसी राम, सेवा भारती के सुभाष चुघ, लखमीचंद कटारिया, रणजीत सिंह, राजेश चोटिया, अशोक सोनी, सुभाष स्वामी आदि शामिल थे।
रायसिंहनगर। गोभक्तों द्वारा सरदारगढ में गोमांस बेचे जाने के विरोध में पुलिस महानिरीक्षक के नाम एसडीएम अर्पिता सोनी ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक गंगानगर को भेजे ज्ञापन में मांग कि गई कि गोमांस बेचने वालों व खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जावे। नगरपालिका अध्यक्ष मनीष कौशल ने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन करेंगे, लेकिन गौ माता के साथ अत्याचार सहन नही करेंगे। इस मौके पर गौरक्षा दल अध्यक्ष नानूराम गोरक्षक, विरेन्द्र भादू खाटा, राकेश बिश्नोई, बबलू भाटी ,विनोद सैन, नरेश चुंम्बर, शकीरा बिश्नोई, नरेश सैन, विनोद सैन, हरविंद्र पन्नू, रामकिशन बागड़ी, छोटूराम शास्त्री, बलराम शास्त्री, सहित अनेक गोभक्त मौजूद थे।