Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेड़ और प्रकृति हमारे जीवन का आधार : ब्रह्माकुमारी

रावतसर (सीमा सन्देश)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर 75 दिवसीय कल्पतरू कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवधि में ब्रह्माकुमारीज के 5000 सेवा केंद्रों के द्वारा हर एक सेवा केंद्र 75 वृक्ष लगाए जाएंगे और उनका पालन पोषण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर बलवंत सिंह राजाराम, पार्षद रामजी लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी नीलिमा ने कहा, इस प्रोजेक्ट में केवल पौधारोपण ही नहीं साथ में मानव के अंदर शुभ संस्कारों का रोपण मूल्यों का रोपण करने का कार्यक्रम चलेगा।
संस्था ने 75 दिनों में 40 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हमारे जीवन का आधार पेड़ और प्रकृति है, इनकी रक्षा करना हमारा उत्तरदायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में सेवा केंद्र पर पौधारोपण किया गया। सभी भाई बहनों को प्रकृति की रक्षा करने का और पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया।