Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रहित

रातवसर (सीमा सन्देश)। ग्राम पंचायत 22 एजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 37 यूनिट रक्तदान संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ वार्ड पंच प्रतिनिधि अनिलकुमार नाई, अन्य वार्ड पंचों व ग्रामीणों के सहयोग से सरपंच धर्मपाल थालोड़, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, नगरपालिका चैयरमेन श्यामसुंदर मेघवाल, पार्षदगणों तथा ग्रामीणों ने पौधे लगाकर किया। दिव्य ज्योति हॉस्पिटल पीलीबंगा द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच तथा दात्री टीम द्वारा स्टेम सेल पंजीकरण किए गए। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ की टीम ने रक्त संग्रहण किया। सरपंच धर्मपाल थालोड़ ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा साथ पूर्व सरपंच कृष्णलाल सिहाग ने अपने पोते मनुज के जन्मदिन पर रक्तदान किया। अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान व स्टेम सेल पंजीकरण करवाया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। जय मां करणी जन सेवा समिति सचिव डीपी बरोड़ व उनकी टीम को सरपंच धर्मपाल थालोड़ ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण सिहाग, उप सरपंच वेद भार्गव, हनुमान काकड़, विनोद कुमार नाई, महेंद्र नाई, लालचंद नाई, रमेश्वर नाई, रोहित खिलेरी, रूपराम नाई, कालूराम वर्मा, अर्जुन वर्मा, प्रदीप डारा, रायसिंह नाई, राहुल सेन, अंकित थालोड़ व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच थालोड़, उप सरपंच भार्गव, पंच प्रतिनिधि व समिति सचिव ने सभी का आभार जताया।