Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोटरी के शिविर में रक्तदान

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब सिटी एवं रोट्रेक्ट क्लब रॉयल्स ने रविवार को तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें रक्तदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष डॉ. संजीव जिन्दल ने बताया कि 65 यूनिट रक्तदान किया गया। रोटरी क्लब जिला 3090 के अंतर्गत दस हजार यूनिट रक्त संग्रहण के लिए विशेष अभियान चलाया गया है ताकि जरूरतमंद रोगियों को रक्त की कमी न हो। उदयपाल झाझड़िया, डॉ. देशबन्धु गुप्ता, अजय झूंथरा, अशोक कटारिया, राजीव गोयल, वेदप्रकाश लखोटिया, अजय गुप्ता, दीनदयाल चमड़िया, भानुप्रकाश गर्ग, इंजी. विश्वबंधु गुप्ता, रायसिंह कुलड़िया, राजकुमार बोगी, आनंद टाक, पुनीत गोयल, विकास अग्रवाल, उमेश सिंघल, अनीश सिंघल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *