Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रणॉय ने लक्ष्य सेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली. बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने उन्हें हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच मैच बहुत ही टक्कर का रहा था। प्रणॉय ने तीन गेम तक चला ये मुकाबला अपने नाम किया।दोनों के बीच ये मुकाबला 75 मिनट तक चला था। अंत मे प्रणॉय ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर बाजी मार दी। लक्ष्य सेन ने अपने पहले मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में जिस तरह उनका प्रदर्शन रहा था उसे देखकर लगा था कि यहां भी वो कमाल दिखाएंगे लेकिन उनका सफर अब खत्म हो गया है। इस हार से लक्ष्य सेन बहुत निराश भी नजर आए।
दोनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर
प्रणॉय ने लक्ष्य सेन को 17-21, 21-16, 21-17 से हराया। पहला गेम प्रणॉय हार गए थे। इसके बाद लक्ष्य सेन के पास उन्हें पीछे करना का अच्छा मौका था लेकिन प्रणॉय ने ऐसा नहीं होने दिया। अगले दोनों गेम प्रणॉय ने जीत लिए। दोनों गेम्स में जोरदार टक्कर देखने को मिली थी। प्रणॉय ने अब क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब प्रणॉय का सामना चीन के झाओ जुन पेंग से होगा।
साइना नेहवाल हुईं बाहर
साइना नेहवाल से इस बार उम्मीदें थी लेकिन वो भी अब बाहर हो गईं है। साइना इस बार ओंगबाम्रुंगफान से हारकर बाहर हो गई हैं। अच्छी खबर ये हैं कि अर्जुन-कपिला की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इन्होंने सिंगापुर के टैरी ही और लोह कीन हीन को हराया। इसके अलावा सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भी कमाल किया है। दोनों ने डेनमार्क के जेप्पा बे और लासे मोल्हेडे को 21-12 21-10 से हरा दिया।