Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आॅनलाइन तैयारी स्टूडियो

डॉ. केके जाखड़ के 1.50 लाख व चन्द्रपाल जांदू के 1.40 लाख के सहयोग से हुआ है तैयार
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में विगत दिवस प्रतियोगी परीक्षाओं की आॅनलाइन कक्षाओं हेतु स्टूडियो का उद्घाटन जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जाखड़ ने किया। स्टुडियो डॉ. जाखड़ द्वारा 1.50 लाख तथा इसी कॉलेज के सह आचार्य चन्द्रपाल जान्दू द्वारा दिए 1.40 लाख रुपए के योगदान से बना है। ‘उड़ान’ कोचिंग प्रभारी चन्द्रपाल जांदू ने बताया कि स्टूडियो बनने से पूरे राजस्थान के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले योग्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को नि:शुल्क आईएएस, आरएएस, व्याख्याता, एसआई, रीट, पटवारी आदि की तैयारी महाविद्यालय के अनुभवी प्रोफेसर और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों अर्थात राज्य की नं. वन टीम द्वारा करवाई जावेगी। उड़ान ने राज्य के युवाओं के लिए ‘प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी आपके द्वार’ मिशन प्रारम्भ किया है। इसमें आप घर बैठे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसकी कोई फीस नहीं ली जाएगी।
हमारा मकसद युवाओं के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ से कोचिंग प्राप्त करने वाले लगभग 253 युवाओं का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो चुका है, जो उपलब्धि है। डॉ. केके जाखड़ ने कोरोना काल की चुनौतियों से लड़ते हुए आज के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु विभिन्न जानकारियां सांझा कीं। कार्यवाहक प्राचार्य बीएस रतन ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *