Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रथम गोदारा परिवार मधुर मिलन समारोह आज, अनेक हस्तियां पधारेंगी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में पहली बार गोदारा परिवारों के मधुर मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह कल रविवार को एसएसबी रोड पर एआरजी रिजॉर्ट्स में दोपहर एक बजे आरंभ होगा। इसमें गोदारा परिवारों की अनेक हस्तियों के आने की संभावना है। संयोजक डॉ रमेश गोदारा ने आज बताया कि समारोह के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री और पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, डीआईजी सवाईसिंह गोदारा और लूणकरणसर (बीकानेर) से विधायक सुमित गोदारा सहित अनेक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें अनेक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पूर्ण रूप से पारिवारिक माहौल में यह आयोजन किया जाएगा। समाज की एकजुटता और सांगठनिक ढांचे के बारे में भी चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि काफी समय से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर गोदारा परिवारों के अनेक लोग जुड़े हुए हैं।सोशल मीडिया के इन प्लेटफार्म्स पर कई ऐसे बातें, विषय और मुद्दे उभर कर आए हैं, जिस पर मिलजुल कर विचार विमर्श करना आवश्यक महसूस किया गया। लिहाजा पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है।इसमें राजस्थान, पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश आदि देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 लोगों के आने की संभावना है। समारोह के सफल आयोजन के लिए कल एआरजी रिजॉर्ट्स में एक बैठक का आयोजन किया गया। श्रीमती मुन्नीदेवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में समारोह की रूपरेखा तय की गई। समारोह में आने वाले सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए अनेक कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में सुरेंद्र गोदारा मदेरां, डॉ रमेश गोदारा श्रीगंगानगर, डॉ. सुरेश गोदारा ऐलनाबाद, नरेंद्र गोदारा फतूही एडवोकेट मुकेश गोदारा साधुवाली, विकास गोदारा मिर्जेवाला, बार संघ श्रीगंगानगर के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विक्रम गोदारा, देवेंद्र गोदारा साधुवाली, सतपाल गोदारा बींझबायला, सत्यनारायण गोदारा रायसिंहनगर, सुनील गोदारा और राजेंद्र गोदारा हरियाणा, अर्जुन गोदारा बाड़मेर और अनिल गोदारा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *