Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने इंडिया में 2 दिन में कमाए 52 करोड़ रुपए

पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को करीब 20.37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 32.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने अब तक भारत में 2 दिन में टोटल 53.04 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को वीकेंड पर भी जारी रह सकती है। अगर अगले 2 दिन भी फिल्म की ऐसी ही कमाई होती है, तो अगले हफ्ते में फिल्म कमाई में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने अब तक 67.17 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो 2021 में रिलीज हुई सभी हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में सबसे ज्यादा है। ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ जॉन वाट्स ने डायरेक्ट की है।

प्रभास-पूजा की ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर 23 दिसंबर को होगा रिलीज
साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘राधे श्याम’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा में फैंस द्वारा पहली बार ट्रेलर लॉन्च इवेंट का गवाह बनें। यह लॉन्च इवेंट 23 दिसंबर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में होगा। ‘राधे श्याम’ प्री-रिलीज इवेंट।” साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च फैंस करने वाले हैं। राधा कृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास-पूजा के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, सचिन खेडकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, सत्यन और जयराम भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, इटली और जॉर्जिया में हुई है। इस फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *