Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भिजवाई वैक्सीन, कल से रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण अभियान

जयपुर

आज से प्रदेश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम फिर रफ्तार पकड़ेगा। जयपुर में 5.39 लाख वैक्सीन की डोज आने के बाद इन्हें प्रदेश के सभी जिलों में सप्लाई किया गया है। हालांकि आज राज्य के कई जिलों में वैक्सीन सेंटरों से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा है, क्योंकि जयपुर से अन्य जिला मुख्यालयों तक वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हुआ।

सीएमएचओ अधिकारियों के मुताबिक कल देर शाम 5.39 लाख कोवीशील्ड वैक्सीन की खेप यहां आई है। इसमें से अधिकांश वैक्सीन देर रात तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए भिजवाई गई। कुछ जिलों में वैक्सीन का स्टॉक आज सुबह रवाना किया गया। कोटा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, प्रतापगढ़ में तो वैक्सीन की एक भी डोज नहीं है। इन जिलों में गुरुवार को एक भी व्यक्ति के वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी। कल पूरे प्रदेश में 33 में से 23 जिलों में केवल 57,139 लोगों को ही टीका लग सकता है, जिसमें से भी 3134 डोज निजी अस्पतालों में लगाई गई थी।

जयपुर शहर में आज 80 सेंटर पर वैक्सीनेशन

जयपुर की बात करें तो आज यहां 80 सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जबकि सामान्यत जयपुर शहरी क्षेत्र में 130 से ज्यादा सेंटर पर वैक्सीनेशन होता है। इसमें भी आज अधिकतम डोज कोवीशील्ड की है, जो दूसरी डोज वालों को लगाई जाएगी। सीएमएचओ अधिकारियों के मुताबिक जयपुर में बड़ी संख्या में दूसरी डोज वालों को वैक्सीन लगनी है। हालांकि कुछ सेंटर्स पर फ्रेशर को भी डोज लगाई जा रही है।

आज इन जिलों में वैक्सीनेशन की उम्मीद कम

प्रदेश में आज दूर-दराज के जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, सिरोही, जालौर, झालावाड़ा सहित कई जिलों में आज वैक्सीनेशन की उम्मीद कम है। क्योंकि इन जिलों में देर शाम को वैक्सीन की खेप भेजी गई थी, जो पहुंचने में 8-10 घंटे का समय लगता है। ऐसे में यहां शनिवार से ही वैक्सीनेशन होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *