Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे ज्ञापन

  • शिक्षक संघ के सम्मेलन में हुआ निर्णय
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा नोहर की बैठक उपशाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद सहारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपशाखा मंत्री रामप्रसाद मेघवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आन्दोलन के प्रथम चरण में 30 जुलाई को जिला शाखाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजा जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से जिला कलेक्टर कार्यालय हनुमानगढ़ पहुंचने की अपील की। बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानातंरण पर लगी रोक को अविलम्ब हटाने, स्थायी स्थानातंरण नीति बनाने, तृतीय एवं द्वितीय वेतन श्रृंखला के अंतर जिला/मंडल स्थानातंरण पर उनकी वरिष्ठता का विलोपन नही करने, एनपीएस में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की जीपीएफ कटौती स्वैच्छिक आधार पर करने एवं पूर्व कर्मचारियों की भांति जीपीएफ योजना का लाभ प्रदान करने, कोविड-19 वैक्सीनेशन में शिक्षकों को ड्यूटि से मुक्त रखने, स्माईल 3.0 प्रक्रिया को सरल बनाने, टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों का अपने मूल जिलों में स्थानातंरण करने, प्रत्येक उमावि में विषय अनुरूप हिन्दी एवं अंग्रेजी व्याख्याता पद सृजित करने, वर्षो से लम्बित कृषि विज्ञान व चित्रकला के पद पर व्याख्याताओं की डीपीसी करने, तृतीय वेतनमान के स्थायीकरण जि.शि.अ.(प्रा.शि.) एवं जिला परिषद सीईओं के माध्यम से यथाशीघ्र करवाने आदि मांगो पर विचार-विर्मश कर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में उपशाखा नोहर कि नई कार्यकारिणी का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष उग्रसेन सहारण, मंत्री मनोज कुमार बिजारणीया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, सभाध्यक्ष राधाकृष्ण नाई को बनाया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रधानाचार्य हरिसिंह पूनिया ने शपथ दिलाई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष बेगराज खोथ, भूराराम सहारण, हरिसिंह पूनिया, महेश ढ़िल, पतराम सिहाग, ओमप्रकाश सुथार, रामावतार यादव, भूपसिंह, जगदीश स्वामी, सीताराम व्यास, जगदीश राहड़, महेन्द्रसिंह महरिया, रणजीत गोदारा, राधाकृष्ण नाई, मनोज बिजारणीया, उग्रसेन सहारण, हरिसिंह मीणा, देशराज, दीपेन्द्र कुमार, कपिल कुमार, योगेन्द्र शर्मा आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *