Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चार बेटियों का खेल कोटे से हुआ राजकीय सेवा में चयन

  • एसपी ने किया सम्मानित
    टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)।
    क्षेत्र के सहारणी गांव के बाबा सोमार नाथ स्पोर्ट्स क्लब से जुड़ी चार बेटियों का खेल कोटे से राजकीय सेवा में चयन हुआ है। चयनित बेटियों का रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने सम्मान किया। बाबा सोमार नाथ स्पोर्ट्स क्लब सहारनी के संरक्षक व कोच सुनिल सांवरिया ने बताया कि राजस्थान सरकार व खेल मंत्री अशोक चांदना जी द्वारा खिलाड़ियों के हित में लिए गए फैसलों के तहत हनुमानगढ़ जिले के चार दिव्यांग खिलाड़ियों का राजकीय सेवा में चयन हुआ है। क्लब के दिव्यांग खिलाड़ी पूनम शाहपीनी, रेखा व रजनी कुलचंद्र तथा मोनिका पूनिया भरवाना ने वर्ष 2016 के बाद आयोजित हुई सीनियर राष्ट्रीय दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किए थे। जिसके तहत उनका चयन कनिष्ठ लिपिक के पद पर राजकीय सेवा के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में होनहार खिलाड़ियों को क्लब द्वारा खेल खाद्य सामग्री किट प्रदान की गई। आरती, भूमि, दिव्यांग खिलाड़ी ओम प्रकाश व भोला सिंह मेहरवाला तथा पवन भादरा, संदीप मक्कासर, मोनिका सुरेशिया, मास्टर खिलाड़ी सुंदर दास आदि को निशुल्क खेल एवं खाद्य सामग्री पैकेट प्रदान किए गए। गौरतलब है कि क्लब द्वारा पहले भी उक्त खिलाड़ियों को लगातार खेल डाईट किट प्रतिमाह प्रदान किए जाते रहे हैं। खेल खाद्य सामग्री वितरण हेतु हनुमानगढ पुलिस कांस्टेबल बैच 2008 का विशेष आर्थिक सहयोग रहा। सभी खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ,पुलिस निरीक्षक दिनेश सारण व कोच सुनिल सांवरिया द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *