प्रभारी मंत्री ने किया जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन
by seemasandesh
जिला दर्शन पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक समन्वय, सांख्यिकी विभाग नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में लगाई गई जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोन किया।