Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भाजयुमो की बैठक

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। महाराजा गंगा सिंह चौक पर भाजपा द्वारा 30 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन कोे लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक ग्रीन वैली रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ थे। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष अवि दानेवालिया ने की। रजत स्वामी के अनुसार 30 को प्रस्तावित धरने में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, जिला प्रभारी नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित जिले के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक पूरे जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रदीप धेरड़ ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का हरावल दस्ता है इस आंदोलन में कॉलेज के छात्र नेताओं को भी साथ जोड़ने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जाना चाहिए। इश्ववजीत सिंह दानेवालिया ने जिले की सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए।
बैठक के पश्चात सोशल मीडिया पर चीयर्स फॉर इंडिया चैलेंज के अंतर्गत टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का गौरव बढ़ा रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *