श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन का माहौल बनता देख आतंकियों ने आम लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ा दी हैं। मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम श्रीनगर के इकबाल पार्क इलाके के प्रतिष्ठित केमिस्ट माखनलाल बिंद्रू को आतंकियों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर मार डाला। लाल बाजार इलाके में बिहार के एक व्यक्ति को गोली मारी गई। 68 साल के बिंद्रू उन चुनिंदा लोगों में थे, जिन्होंने 90 के दशक में भी कश्मीर नहीं छोड़ा था। आतंकियों ने धमकी दी कि बाहरी लोग कश्मीर आकर स्थानीय लोगों के रोजगार न छीनें। तीसरा हमला बांदीपोरा में हुआ, जिसमें टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष को मारा गया।