जहां बिग बॉस के पिछले सभी सीजन्स टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते नजर आए हैं वहीं शो के 15वें सीजन की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश जैसे बड़े नाम शो से जुड़ने के बावजूद बिग बॉस 15 की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। शो की पॉपुलैरिटी के चलते पिछले सभी सीजन एक्सटेंड किए गए थे, लेकिन खराब टीआरपी के कारण मेकर्स ने ये सीजन फरवरी से पहले ही ऑफएयर करने का फैसला किया है।