इंसानों के लिए प्लास्टिक एक स्लो पॉइजन बनता जा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट भी किया है। बच्चों के खिलौनों, शैंपू और खाने के प्लास्टिक कंटेनर में मौजूद केमिकल्स से हर साल 1 लाख लोगों की अकाल मौत हो सकती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि प्लास्टिक में मौजूद थैलेट्स नाम के केमिकल से अमेरिका में हर साल 55 से 65 साल के 107,000 बुजुर्गों की अकाल मौतें हो सकती हैं।
पिछले एक दशक में थैलेट्स से इंसान में नपुंसकता और मोटापे का सीधा कनेक्शन पाया गया है। इसे देखते हुए कुछ देशों में इसके इस्तेमाल को कम किया गया है।