Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्लेयर अपने परिवार के साथ वर्ल्ड कप का बन सकते हैं हिस्सा

ICC टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन बड़े पैमाने पर करने जा रहा है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना के कारण अब इसका आयोजन UAE और ओमान में किया जा रहा है। ICC इसके आयोजन को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। उनका इस समय पूरा ध्यान इस पर है कि कोरोना महामारी के दौर में कैसे टी-20 वर्ल्ड कप जैसे मेगा टूर्नामेंट का आयोजन सुरक्षित तरीके से कराएं।

ICC ने बॉयो-बबल सुरक्षा को लेकर तैयार की गई योजना
ICC ने गुरुवार को बॉयो-बबल सुरक्षा को लेकर तैयार की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने क्लोज फैमली मेंम्बर को टीम के साथ बबल में रहने की इजाजत दे दी है। वहीं, इस बार फैंस के लिए खुशखबरी है। वह सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *