Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फंड जुटाने की योजना बना रही बोट:कंपनी की इन्वेस्टमेंट बैकर्स के साथ बातचीत जारी, 2022 के मार्च-जून के दौरान आ सकता है IPO

मुंबई

कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक ब्रांड बोट (BoAt) इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए बाजार से पैसे जुटाने की योजना बना रही है। जिसके लिए कंपनी इन्वेस्टमेंट बैकर्स के साथ बातचीत कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी IPO के जरिए 3,500 करोड़ रुपए तक जुटा सकती है।

कंपनी में क्वालकॉम वेंचर्स और फायरसाइड वेंचर्स का निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस IPO के लिए कंपनी अपना वैल्यूएशन 1.4 अरब डॉलर या करीब 10 हजार करोड़ रुपए रखना चाहती है। यह IPO अगले साल यानी 2022 के मार्च-जून के दौरान आ सकता है। कंपनी की इस IPO के लिए इन्वेस्टमेंट बैकर्स के साथ बातचीत शुरुआती दौर में है। कंपनी में क्वालकॉम वेंचर्स और फायरसाइड वेंचर्स का निवेश है।

बाजार में ईयर वियरेबल्‍स कैटेगरी में 45.5% हिस्सेदारी
बोट भारत की ईयर वियर और वियरेबल कैटेगरी की टॉप सेलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है। इसकी स्थापना 2016 में समीर मेहता और अमन गुप्ता ने की थी। यह स्टार्टअप हेडफोन, ईयरफोन, वायरलेस ईयरफोन, स्पीकर्स और चार्जर जैसे प्रोडेक्ट्स की बिक्री करती है। कंपनी की बाजार में ईयर वियरेबल्‍स कैटेगरी में 45.5% हिस्सेदारी है जबकि वियरेबल वॉच कैटेगरी में 26.9% हिस्सेदारी है।

कंपनी की अपनी कोई प्रोडक्शन यूनिट नहीं
कंपनी के पास अपनी कोई प्रोडक्शन यूनिट नहीं है। यह चीन से प्रोडक्ट खरीदकर उनकी ब्रैंडिंग करके बेचती है। हालांकि कंपनी अपनी खुद की प्रोडक्शन यूनिट और R&D डिपार्टमेंट की स्थापना करने पर काम कर रही है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में वारबर्ग पिनकस से 750 करोड़ रुपए की राशि जुटाई है। फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में बोट की इनकम 700 करोड़ रुपए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *