Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फाइनल से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच- विश्व कप से पहले हमें कम आंका गया, अब जीत कर दिखाएंगे

दुबई

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम को विश्व कप से पहले कम आंका गया था। अब उन्होंने प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है और उनकी टीम  का फाइनल में पहुंचना आश्चर्यजनक नहीं है। फिंच ने कहा कि उनकी टीम के पास इस फार्मेट में चैंपियन बनने का पूरा माद्दा है। ऑस्ट्रेलिया कई हार का सामना करके इस टूर्नामेंट में पहुंचा था। 

विश्व कप में आने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *