Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फुटबॉल : फीफा विश्व कप क्वालिफायर में इंग्लैड ने अल्बानिया को रौंदा, कतर का टिकट लगभग तय

लंदन।

कप्तान हैरी केन की हैट्रिक की मदद से इंग्लैड ने अल्बानिया को 5-0 से हराकर अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी जगह लगभग तय कर ली है। अब उसे अगले साल नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए सोमवार को निचली रैंकिंग की टीम सैन मैरिनो के खिलाफ बस ड्रॉ भर खेलने की जरूरत है।

रूनी के रिकॉर्ड से 9 गोल दूर 
हैरी के इंग्लैंड के लिए 44 गोल पूरे हो गए हैं। उन्होंने जिमी ग्रीव्स की बराबरी की है और वेन रूनी के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से महज 9 गोल दूर हैं। रूनी ने इंग्लैंड के लिए 53 गोल दागे हैं। बॉबी चाल्टर्न (49 गोल) दूसरे, लिनेकर (48) तीसरे स्थान पर हैं।  इस सीजन में टोटेनहम के लिए हैरी ज्यादा नहीं चल पाए थे। 

सभी 5 गोल पहले हाफ में 
इंग्लैंड ने पहले हाफ में पांच गोल किए। इंग्लैंड को हैरी मैक्वायर ने नौवें मिनट में बढ़त दिलाई। हेंडरसन ने 28वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। हैरी ने 18वें और 33वें में मिनट में गोल किए और 45+1 मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *