Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फाइनल हुई LIC IPO की लॉन्चिंग डेट! दांव लगाने को हो जाइए तैयार

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की लॉन्चिंग डेट फाइनल हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि 11 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग होगी। वहीं, रिटेल निवेशकों को कुछ दिन बाद दांव लगाने का मौका मिलेगा। इस आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आम निवेशकों के लिए 15 मार्च से पहले आईपीओ की लॉन्चिंग हो सकती है।

कब तक प्राइस होगी तय: रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी के आईपीओ को मार्च के पहले सप्ताह तक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्राइस बैंड और लॉट साइज निर्धारित किया जाएगा। मतलब ये कि आईपीओ के एक लॉट में कितने शेयर होंगे।

वहीं, प्राइस बैंड में शेयर के कीमत की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि,  आईपीओ की लॉन्चिंग के सवाल पर एलआईसी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं, वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगने वाले रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया है।