भोजपुरी फिल्में देखने का शौक अब सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन फिल्मों के चाहने वाले देश दुनिया में छाए हुए हैं। खासतौर से खेसारी और आम्रपाली की फिल्मों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। माना जाता है कि जिस भी फिल्म में खेसारी होते हैं वह पहले से ही सुपरहिट होती है। यही वजह है कि खेसारी को फिल्म निर्माता मुंह मांगी रकम देने को तैयार होते हैं। वहीं लंबे समय से खेसारी और आम्रपाली की फिल्म ‘आशिकी’ का ट्रेलर आउट हो गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे 10 लाख बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।