Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक साथ 3 वाहन भिड़े, 29 घायल

श्रीगंगानगर

​​​​​​जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रोले, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकरा गए। हादसे में बस और ट्रक के ड्राइवर केबिन में ही फंस गए, उन्हें निकालने में जबर्दस्त मशक्कत करनी पड़ी। बस में सवार करीब 29 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें सूरतगढ़ और आसपास के अन्य अस्पतालों में भिजवाया गया है।

आमने-सामने की टक्कर में बस और ट्रॉले के ड्राइवरों के पैरों में फ्रेक्चर हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवया। हादसे के बाद दूर तक वाहनों की कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची श्रीबिजयनगर पुलिस ने जाम खुलवाया तथा दोनों तरफ के वाहनों को डेस्टिनेशन की तरफ रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *