Sunday, June 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्टर्स के राजीव अरोड़ा फिर अध्यक्ष चुने गए

श्रीगंगानगर। राजस्थान फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्टर्स(फोरे) के द्वि वार्षिक चुनाव में राजीव अरोड़ा फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। रामबाग गोल्फ क्लब, जयपुर में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी सी ए दीपक टांटिया ने विजयी प्रत्याशियों के चुनाव को घोषणा की। फोरे निर्यातकों का अपेक्स संगठन है, जिसमे राजस्थान से निर्यात होने वाले सभी कोमोडिटीजैसे-जैम्स एण्ड जूलरी ,हेंडीक्रॉप्ट,कालीन,इंजीनियरिंग गुड्स,गारमेंट्स,कृषि उत्पादन ,इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि सभी निर्यातक सदस्य है चुनावों में निम्न पदाधिकारी घोषित किये गये- राजीव अरोड़ा अध्यक्ष,अनिल बख्शी और रवि पोद्दार उपाध्यक्ष, महावीर शर्मा सचिव, अभिनव बांठिया उप सचिव ,कमल कोठारी कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल,अल्पेश रावत, विनोद कालानी,गुन दरयानी, अनुज गोयल, शिशिर सराफ एवं शब्बीर खान कार्यकारणी सदस्य।। ज्ञात हो कि राजीव अरोड़ा इस अग्रणी व महत्वपूर्ण संगठन के 10 वीऔ बार निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *