Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फेसबुक पर VIDEO डालकर फंदे पर लटका युवक:बोला- पत्नी और ससुराल वालों से दुखी होकर मर रहा हूं, उन्हे जेल करवाना

नागौर

नागौर के खींवसर में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसमें कहा कि वो अपने ससुर और पत्नी से परेशान है। उन्हें जेल करवा देना। वो ससुराल वालों और पत्नी संगीता से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा है। मृतक के भाई ने भी उसके ससुर और पत्नी पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। खींवसर CHC पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

सेवाराम पुत्र चम्पाराम चौहान (42) निवासी पालड़ी हाल मुकाम खींवसर ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेवाराम ने वीडियो में कहा कि वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों से दुखी हो गया है। अब आत्महत्या करने जा रहा है। सब सुन लेना और ससुराल वालों को जेल करवा देना। मृतक सेवाराम के एक बेटा (10) और एक बेटी (8) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *