Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक-कैट की शादी में सुइट का किराया 7 लाख रुपए:सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल; रूम से नजर आती हैं अरावली की पहाड़ियां

सवाई माधोपुर

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कटरीना की शादी की तैयारियां अंतिम दौर में है। सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में यह शादी होने जा रही है। होटल सिक्स सेंसेस में तब्दील हुए 700 साल पुराने इस किले में विक्की और कटरीना के लिए अलग-अलग रॉयल सुइट बुक किए गए हैं। दोनों के लिए इस होटल के सबसे महंगे सुइट राजा मानसिंह व रानी पद्मावती बुक रहेंगे। इनका वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख रुपए का है। राजा मानसिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पदमावती सुइट में कटरीना कैफ रूकेंगी।

इन दोनों सुइट की खासियत है कि इनमें गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। इसके अलावा इन दोनों सुइट से अरावाली की पहाड़ियां भी नजर आती है। विक्की-कटरीना के लिए रूम बुक होने के बाद इनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस पूरे एरिया को स्पेशल सिक्योरिटी में रखा गया है और यहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *