कोलकाता
देश में बच्चों को कोरोना के टीके लगाने की शुरुआत जल्द होने वाली है। हालांकि केंद्र सरकार ने इस बारे में अभी कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई अस्पतालों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में कई प्राइवेट अस्पताल बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बना रहे हैं। वे बच्चों के डेटाबेस जुटा रहे हैं और स्कूलों से भी टाइअप कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए जा सकें।