Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM चन्नी को एक और झटका

चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच CM चरणजीत चन्नी को कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से एक और झटका मिला है। पंजाब के सरकारी विज्ञापनों के स्लोगन से CM का नाम हटाकर पंजाब सरकार कर दिया गया है। सिद्धू ने CM चन्नी को इशारों में कमजोर कहा था। तब CM ने इशारों में यही स्लोगन सुनाकर उन्हें जवाब दिया था कि बेअदबी और ड्रग्स के मसले ऐसे हल करूंगा कि हर घर में CM चन्नी के मामले हल करने की बात चलेगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM कुर्सी से हटाने के बाद चन्नी CM बनाए गए। इसके बाद पंजाब में शहरों से लेकर ऑनलाइन भी ‘घर-घर विच चल्ली गल, मुख्यमंत्री चन्नी करदा मसले हल’ का स्लोगन दिया गया था। हालांकि, अब इसमें मुख्यमंत्री चन्नी को हटाकर पंजाब सरकार कर दिया गया है। ऑनलाइन भी इस स्लोगन से CM का नाम हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *