साउथ बेंगलुरु में आज एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। दरअसल एक जर्जर हो चुकी इमारत ताश के पत्तों की तरह देखते ही देखते जमींदोज हो गई। गनीमत ये रही कि, कोई हताहत नहीं हुआ।
सतर्कता से टला हादसा
दमकल विभाग के अधिकारियों की सतर्कता की वजह से ये हादसा टल गया। वक्त रहते ही इसे खाली करवाने की वजह के कई लोगों की जान बचाई जा सकी। हादसे से पहले ही इस इमारत में रहने वाले परिवारों को जिला प्रशासन की मदद से दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया था।
सहम गए आस-पास के लोग
अचानक बिल्डिंग गिरने से आप-पास रहने वाले लोग बुरी तरह सहम गए। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई बड़ा धमाका हो गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जर्जर इमारतों पर प्रशासन की नजर
जिला प्रशासन ने बारिश शुरू होने से पहले ही जर्जर इमारतों को खाली करने का अभियान शुरू कर दिया था। इसी अभियान के तहत पुरानी इमारतों को चिन्हिंत करने के साथ- साथ उन्हें खाली करवाया जा रहा है।