Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘बनना था राजा भोज, बन गया गंगू तेली’, शिखर धवन का नया वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

नई दिल्ली

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फैंस के साथ-साथ अपने साथियों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनसे लगातार वीडियो शेयर करने की डिमांड भी करते रहते हैं। ऐसे में टीम के सलामी बल्लेबाज भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं। मंगलवार को धवन ने इंस्टग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

इंस्टाग्राम पर धवन ने एक रील शेयर किया है, जिसमें वह बाथरोब पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक जोड़ी काले जूते, एक सफेद शर्ट और काला टाउजर लिया हुआ है। इन सबको वह अपने सामने फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक तरह का ट्रेंड है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने पसंदीदा कपड़ों को सामने फेंकता है और वह फिर अगले ही पल उसे पहने हुए नजर आता है। 

शिखर धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”बनना था राजा भोज, बन गया गंगू तेली।”

श्रीलंका के क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज और धवन की पंजाब किंग्स टीम के साथी हरप्रीत बरार उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। इन दोनों हंसते हुए इमोजी पोस्ट की है।।