सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। संत श्री गुरु रविदास जी महाराज का 645वां जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में दिन भर धार्मिक समागम चला। सुबह शबद गायन के साथ गुरुवाणी का गुणगान किया गया। इसके बाद 11.30 बजे पाठ का भोग डाला गया। दोपहर में संगत के लिए लंगर बरताया गया।
श्री गुरु रविदास सेवा समिति मीडिया प्रभारी रणजीत सहगल ने बताया कि पाठ भोग के उपरान्त शब्द कीर्तन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत का गुरुघर में आगमन शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय चांडक ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि गुरु के वचन को अपने जीवन में उतारे और नशा प्रवृति से दूर होते हुए बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करने के साथ खेले में भी आगे लागए। इस अवसर पर राघव चांडक ने नगर परिषद की तरफ से श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहब के निर्माण के लिए दस लाख रुपए राशि की घोषणा की। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।