पिछले 18 महीने से शेयर बाजार में आई शानदार तेजी के बाद अब गिरावट की आशंका है। जनवरी तक हो सकता है कि बाजार में 15-20% की गिरावट आ जाए।
रुक सकती है बाजार की तेजी
माना जा रहा है कि जनवरी तक घरेलू इक्विटी बाजार की तेजी रुक जाए और इसमें गिरावट दिखे। देश के सबसे बड़े हेज फंड मैनेजर एवेंडस कैपिटल पब्लिक मार्केट्स की अल्टरनेट स्ट्रैटेजीज को उम्मीद है कि बेंचमार्क इंडेक्स मौजूदा तेजी के मार्केट में पहली दफा करेक्शन का सामना करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके क्वांटिटेटिव मॉडल अगले छह महीने में 15-20% की गिरावट का संकेत दे रहे हैं। किसी भी बाजार में टेक्निकल करेक्शन तब होता है जब किसी सिक्योरिटीज में 10% से ज्यादा गिरावट हो।