Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाबर आजम ने बतौर कप्तान बनाया सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी जारी है। बाबर अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से मिले 506 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है। बुधवार को मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। अंतिम सेशन में पाकिस्तान 4 विकेट पर 350 से ज्यादा का स्कोर बना चुका है। बाबर ने इसके साथ ही चौथी इनिंग में बतौर कप्तान सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने बतौर कप्तान इस मामले में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बाबर अब किसी टेस्ट मैच की चौथी इनिंग में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।