Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाबर आजम ने बनाया रिकॉर्ड: पाकिस्तानी कप्तान ने गेल-विराट को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म न केवल अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, बल्कि वर्षों से उन्होंने दिखाया है कि उनके पास सभी प्रारूपों में सफल होने के लिए क्या है? दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार बाबर ने रविवार को एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली सहित कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि नेशनल टी-20 कप के मैच के दौरान हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *