Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिकागो फाल टेनिस क्लासिक: गार्बिन मुगुरुजा ने जीता खिताब

नई दिल्ली. दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ट्यूनीशिया की ओंस जोबुर को हराया। इस मैच में मुगुरुजा ने जेबुर को 3-6, 6-3, और 6-0 से शिकस्त दी। यह स्पेन की खिलाड़ी मुगुरुजा का कुल नौवां डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि, इस साल वह दूसरा फाइनल जीतने मे सफल रहीं। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में दुबई में फाइनल अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *