नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। बारिश की कमी के चलते क्षेत्र में फसलें खराब हो रही है। जिससे किसानों के चेहरो पर उदासी छाई है। किसान हर रोज आसमान की ओर टकटकी लगाकर बारिश कि बाट जौ रहे है। आसमान में काले-काले बादल तो आते है। जिससे बारिश होने कि उम्मीद जगती है। मगर बारिश न होने से निराशा हाथ लग रही है। किसानों ने बताया कि बारिश के अभाव में बुआई कि गई सावणी की फसल खराब हो रही है। इसके अलावा बारिश न होने से उमश व गर्मी से लोग बेहाल है। बुधवार को भी आसमान में घनघोर घटाये छाई मगर बिना बरसे ही चली गई। किसानों ने बताया कि न तो बारिश हो रही है और न ही नहरों में पानी है। जिससे लग रहा है राम के साथ-साथ राज भी रूट गया है। तेज अंधड़ से बोई गई फसलें खराब हो रही है। किसानों बारिश में आश में दो-दो बार खेतों को जौत दिया है। मगर बारिश के न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।