Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बार्सिलोना और युवेंटस छोड़ने पर भी इस साल मेसी-रोनाल्डो हैं क्लब के नंबर-1 स्कोरर

नई दिल्ली

अर्जेंटीना के कप्तान फुटबॉलर लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले उम्रदराज हो गए हों, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर उनका जादू कम नहीं हुआ है। मेसी ने इस साल 11 अगस्त को अपने पहले क्लब बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार दिया था। इसके तीन सप्ताह बाद ही रोनाल्डो युवेंटस छोड़ अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड पहुंच गए। क्लब बदलने के बावजूद दोनों खिलाड़ी इस साल अपनी-अपनी पिछली टीमों के टॉप स्कोरर हैं। मेसी बार्सिलोना और रोनाल्डो युवेंटस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर साल का अंत करेंगे।

बार्सिलोना और युवेंटस के लिए 2021-22 का सीजन आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। फिर भी अब तक दोनों क्लब का न कोई भी मौजूदा और न ही पूर्व खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो को पीछे नहीं छोड़ पाया है। मेसी ने बार्सिलोना को छोड़ने से पहले उसके लिए 2021 में 28 गोल दागे थे। बार्सिलोना और सेविला के बीच हुए पिछले मैच तक मेसी से आगे कोई नहीं निकल सका। यह मुकाबला बार्सिलोना और सेविला के लिए साल का अंतिम मैच था।

रोनाल्डो की बात करें तो युवेंटस के लिए उन्होंने इस साल 20 गोल किए। वे साल के अंत तक क्लब के टॉप स्कोरर रहेंगे। युवेंटस ने साल का अंतिम मैच सीरी-ए में कागलियारी को खिलाफ खेला। इसमें उसे 2-0 से जीत मिली। इस मुकाबले तक रोनाल्डो को कोई पीछे नहीं छोड़ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *