Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बार एसोसिएशन ने 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

श्रीगंगानगर। बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन भवन में एडवोकेट विजय कुमार रेवाड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रेस सचिव एडवोकेट इन्द्रजीत चावला ने बताया कि इस बैठक में वक्ताओं ने असामाजिक तत्वों की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से श्रीगंगानगर शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। नित्य प्रति शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुण्डा प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से असामाजिक तत्वों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि अब अधिवक्ताओं को टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। सचिव इन्द्रजीत चावला ने बताया कि अधिवक्ता नरेश कुमार गाबा के पुत्र असीम गाबा पर 4 जुलाई को आपराधिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। इस पर असीम गाबा द्वारा जब अधिवक्ता भरत भूषण नागपाल के घर में शरण ली गई तो 30-35 असामाजिक तत्वों द्वारा असीम गाबा व उसे बचाने आए लोगों के साथ मारपीट की गई तथा उनका चांदी का कड़ा छिनकर अपहरण किया गया एवं अधिवक्ता भरत भूषण नागपाल के घर में तोड़-फोड़ की गई। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर में एफआईआर संख्या 306/2021 दर्ज करवाई गई।
बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि शहर के हालात देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा घटना में लिप्त समस्त असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करके कड़ी कार्यवाही की जाए। बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तीन दिवस में कोई कार्यवाही नहीं होने पर बार एसोसिएशन द्वारा सडकों पर उतर उग्र प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बैठक में बार एसोसिएशन पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *