Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लायंस सोशल ‘जीना इसी का नाम हैÓ पत्रक का विमोचन

श्रीगंगानगर। मानव सेवा के प्रति कुछ कर गुजरने की तमन्ना व सेवा भावना का जज्बा लिए हुए लायंस क्लब्स के सदस्य, जो जरूरतमंदों की सहायतार्थ सदैव सक्रिय रहते अपने जीवन को सार्थक करते हैं- सही मायने में ‘जीना इसी का नाम है।Ó इसी उद्देश्य को परिपूर्ण करते हुए लायंस क्लब्स इंटरनेशनल (प्रांत 3232 ई 1)के रीजन 14 जोन (द्वितिय) में शामिल लायंस क्लब सेंट्रल, उमंग कप्पल, विकास व रॉयल्स के सदस्यों ने गत वर्ष सत्र 20-21 में समाज सेवा व सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाई है व अनेक सेवा कार्य कर नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यतय वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मास्क, सेनिटाइजर वितरण, राशन वितरण, दवा वितरण के साथ साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन, पर्यावरण सरक्षण, फूड फोर हंगर, फल वितरण, दीपावली पर्व पर छोटी बस्तियों में मिष्ठान व वस्त्र वितरण आदि कार्य शामिल हैं। चारों क्लबों के अध्यक्ष केवल सचदेवा, पायल सेतिया, सतीश चावला व विनम्र के नेतृत्व में उनके क्लबों के सदस्यों ने सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। इन चारों क्लबों के निवर्तमान जोन चेयरमैन लायन आशीष अरोड़ा ने 1 जुलाई 20 से 30 जून 21 तक हुए सेवा कार्यों के लिए जोन सोशल क्वजीना इसी का नाम है पत्रक प्रकाशित करवाया है जिसका विमोचन कल शाम रविंद्र पथ पर स्थित है एक होटल में किया गया। इसमें कोरोना गाइड लाइन की पालना करते सीमित सदस्यों की उपस्थिति में क्लब अध्यक्षों को उत्कृष्ठ सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विनम्र व सतीश चावला को बेस्ट अध्यक्ष का अवार्ड दिया गया। पायल सेतिया को एक्सीलेंट प्रेजिडेंट एवं अध्यक्ष केवल सचदेवा को आउट स्टैडिंग प्रेजिडेंट का अवार्ड दिया गया। वर्ष भर लायन वाद में सक्रिय रहते हुए सेवा कार्यों में अपनी विशेष सहभागिता निभाने वाले लायन प्रेम चुघ को डायमंड ऑफ दी ईयर, श्याम गौस्वामी आउट स्टेंडिंग पर्सनेल्टी ऑफ दी ईयर, परविंदर लूना एक्सलेंट लायन ऑफ दी ईयर व नरेंद्र भठेजा को आउट स्टेंडिंग लायन ऑफ दी ईयर के अवार्ड से दिए गए। कार्यक्रम के आगाज़ में पायल सेतिया ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष लायन केवल सचदेवा ने स्वागत उद्बोधन दिया। आशीष अरोड़ा ने जोन में हुए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। चारों क्लबों का साधुवाद किया। सेवा के पथ पर निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की मेरे जोन के समस्त क्लबों द्वारा जो सेवा कार्य किए गए है, उन्ही की बदौलत इस जोन का नाम प्रांत के साथ साथ बहुप्रांत में भी अव्वल रहा है। निरंतर सेवा कार्यों से उनमें में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सेवा कार्य चलते रहने चाहिए। अपनी स्वर्गीय मां से मिली प्रेरणा से प्रेरित होकर 1995 से लायनवाद में सेवा के पर चल कर श्री अरोड़ा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रकाशित करवाए गए पत्रक में जोन के सभी क्लबों की गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। श्री अरोड़ा ने यह पत्रक अपनी मां को समर्पित किया है। मुख्य अतिथि एसीबी के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने लायंस क्लबों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आपसी सद्भाव से सदैव सेवा के जज्बे को कायम रखकर जरूरतमंदों की सहयाता करने के लिए कहा। कार्यक्रम में पूर्व रीजन चेयरमैन राजेश नागपाल, विनोद सेठी, विजय शंकर कालड़ा, सुदर्शन बत्रा व पूर्व जोन चेयरमैन शैलेंद्र साहू, प्रेम चुघ, नरेंद्र भठेजा, राजेश वाट्स एवं जितेंद्र ग्रोवर को भी सम्मान प्रतीक भेंट किए गए। परविंदर लूणा ने आभार व्यक्त किया। नरेंद्र भठेजा ने कुशल मंच संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *