Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाहुबली की बड़ी उपलब्धि:एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने सुपरस्टार प्रभास, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और कोरियन स्टार किम ह्यून जूंग को भी किया पीछे

हाल ही में ‘टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मैन 2021’ की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बाहुबली एक्टर प्रभास ने पहला स्थान पर रहकर एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब हासिल कर लिया है। प्रभास के अलावा शक्ति- अस्तित्व के एहसास की शो के टीवी एक्टर विवियन डिसेना और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी टॉप 10 मोस्ट हैंडसम एशियन मैन की लिस्ट में शामिल हैं।

इन एशियाई पुरुषों ने बनाई टॉप-10 में जगह-

  • प्रभास- भारत
  • इमरान अब्बास नक्वी- पाकिस्तान
  • जिन अकानिशी- जापान
  • किम ह्यून जूंग- साउथ कोरिया
  • न्हान पुक वून- वियतनाम
  • होंग जाओमिंग- चाइना
  • विवियन डिसेना- भारत
  • फवाद खान- पाकिस्तान
  • थानावत वत्तानुपुति- थाइलैंड
  • वलाक ह्यू- ताइवान

प्रभास ने अपनी मेगाहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और इसके कन्क्लूजन बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017) से दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है। पैन-इंडिया फिल्मों का चलन शुरू करने वाले सुपरस्टार के पास भारतीय सुंदरता है, उनमें एक बहुत ही डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व के साथ-साथ एक मैचो चार्म है, जो उन्हें महिला प्रशंसकों के बीच बेहद डिसाइरेबल बनाता है।

यही कारण है कि राधे श्याम उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि उनकी सभी महिला प्रशंसक उनके बेहद खूबसूरत, आकर्षक और मोस्ट एलिजिबल बैचलर को रोमांटिक अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

राधे श्याम के अलावा उनके पास एक्शन फ्लिक सालार, नाग अश्विन की अगली अनटाइटल्ड फिल्म और ओम राउत की आदिपुरुष भी हैं। आखिरी बार प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ बड़े बजट की एक्शन पैक्ड फिल्म साहो में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *