Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग अनाउंसमेंट:नेटफ्लिक्स ने की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ की अनाउंसमेंट, राजुकमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मोनिका ओह माय डार्लिंग की अनाउंसमेंट की है जिसके बाद इस प्रोजेक्ट के लीड किरदारों का फर्स्ट लुक भी अब सामने आ चुका है। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर लीड रोल में नजर आने वाले है जिसे मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने मंगलवार को अपने हाथों में रोबोट पकड़े हुए लिखा था, ओह माय डार्लिंग आप के लिए कल एक बेहद एक्साइटिंग न्यूज आने वाली है। जिसके बाद आज नेटफ्लिक्स द्वारा मोनिका, ओ माय डार्लिंग फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ सभी लीड एक्टर्स के लुक रिवील किए गए हैं।

फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आने वालीं हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की एक झलक दिखाते हुए लिखा है, इतना ज्यादा अच्छा दिखना जुर्म है, लेकिन आपको वो करना पड़ेगा जो करना है। मैं मोनिका ओ माय डार्लिंग का फर्स्ट लुक शेयर करके बेहद एक्साइटेड हू जो नेटफ्लिक्स पर आ रही है। पोस्टर में हुमा बेहद ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही हैं।

राधिका आप्टे ने अपने पोस्टर के साथ लिखा, ये राडफ्लिक्स (राधिका और नेटफ्लिक्स) और थ्रिलर का टाइम है। ये अनाउंस करते हुए खुशी मिल रही है कि मैं दोबारा नेटफ्लिक्स पर मोनिका ओ माय डार्लिंग के साथ आ रही हैं। इस बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने पर बहुत एक्साइटेड हूं। राजकुमार राव द्वारा शेयर किए गए बिहाइंड द सीन वीडियो के अनुसार इस प्रोजेक्ट में राधिका पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

सिंदर खेर ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरा अगला काम, मोनिका ओ माय डार्लिंग। इससे अपना पहला लुक शेयर करते हुए बेहद खुश हूं।

राजकुमार राव ने हाल ही में मोनिक ओ माय डार्लिंग की फिल्मिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट भी कर दी है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन वीडियोज नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर और हुमा कुरैशी के अलावा नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट में आकांक्षा रंजन कपूर, भागवती पेरुमल और सुकांत गोएल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *