Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग बॉस OTT:नेहा भसीन के पति समीरुद्दीन ने दिया मिलिंद गाबा के आपत्तिजनक कमेंट पर रिएक्शन, बोले- वो उसे दुख पहुंचाना चाहता है

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों लगातार हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है। पॉपुलर सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस के घर में सिंगर मिलिंद गाबा के साथ एंटर हुई थीं, हालांकि दो हफ्तों में ही उन्होंने अपना कनेक्शन तोड़कर प्रतीक सहजपाल को अपना पार्टनर बना लिया है। कनेक्शन टूटने के बाद मिलिंद और नेहा के बीच जोरदार लड़ाइयां देखने मिलीं, जिस दौरान दोनों सिंगर ने एक दूसरे पर कई अपमानजनक टिप्पणी की हैं। अब मिलिंद के आपत्तिजनक कमेंट पर सिंगर नेहा भसीन के पति और म्यूजिक कंपोजर ने समीरुद्दीन ने रिएक्शन दिया है।

बिग बॉस में बीते हफ्ते बॉस मैन और बॉस लेडी बनने के लिए एक टास्क रखा गया था, जिसमें मिलिंद-अक्षरा और नेहा-प्रतीक आमने-सामने थे। इस दौरान नेहा, मिलिंद की जोरदार बहस हो गई। बहस में मिलिंद के पास आने पर नेहा ने कहा था कि मैं आपका शरीर महसूस कर सकती हूं, जिसके जवाब में मिलिंद ने कहा, आप यही करती हैं, आप निशांत और राकेश की भी बॉडी फील करती हैं। सभी घरवालों ने मिलिंद के इस कमेंट पर आपत्ति जताई थी। ये बहस उस वक्त ज्यादा बढ़ गई जब मिलिंद ने कहा कि वो बेडरूम में गंदे जोक कहकर उन पर कूद जाती हैं और इससे सिंगर बहुत असहज हो जाते हैं।

मिलिंद के इन कमेंट्स पर अब नेहा के पति समीरुद्दीन ने रिएक्ट करते हुए कहा, मुझे लगता है मिलिंद, नेहा द्वारा कनेक्शन तोड़े जाने पर दुखी था और वो बदले में नेहा को दुख पहुंचाना चाहता था और उस समय उसने शब्दों से वार किया। नेहा ने कभी नहीं सोचा था कि मिलिंद ऐसा कुछ कहेगा।

वो शब्दों से नहीं बल्कि इस बात से हैरान थी कि ये शब्द मिलिंद ने कहे हैं। अगर कोई और नेहा से ऐसी बातें कहता तो वो जाहिर तौर पर मुंह तोड़ जवाब देती, क्योंकि वो पितृसत्ता की मानसिकता से काफी सावधान है।

लेकिन उसके शब्उदों की गंभीरता के बावजूद वो इसके पीछे की वजह देख सकी, इस बात को दिल में रखा, माफ किया और आगे बढ़ गई।

इस संडे का वार एपिसोड में नेहा और मिलिंद ने एक दूसरे े गिले-शिकवे दूर कर दोबारा दोस्ती कर ली है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दिव्या अग्रवाल, मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी नमिनेट हुए हैं। निया शर्मा भी एक टास्क के लिए घर में मेहमान बनकर गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *